हर्षोल्लास के साथ जनपद में मनाया गया 77वां गणतन्त्र दिवस।

बस्ती(उ0प्र0)– 27 जनवरी 2026,( सू.वि.,) मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में 77वॉं गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रीय ध्वज का अभिवादन करते हुए सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया। सभाकक्ष में आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि इस पावन पर्व पर राष्ट्र की आजादी की लड़ाई में अपना सर्वस्य न्यौछावर करने वाले शहीदों/सेनानियों को हम श्रद्धासुमन अर्पित करते है। 

   

  मण्डलायुक्त ने कहा कि जिन मूल्यों एवं आदर्शाे को लेकर हमारा संविधान बनाया गया है उसके लिए हम अपनी नैतिक जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए उसका अनुपालन करने का संकल्प ले। इस भाव से ही हम भारत के लोगों ने संविधान को अंगीकृत किया है। प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी सामाजिक आर्थिक न्याय के लिए जनहित में कार्य करें। विकास के क्षेत्र भारत वर्ष विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन चुका है। वर्तमान में तीसरे श्रेणी में शीघ्र आने वाला है। विश्व की अर्थव्यवस्था में वर्ष 2029-30 तक उत्तर प्रदेश का 01 ट्रीलियन का सहभागिता रहेगी। भारत में कृषि रक्षा, विज्ञान, तथा सार्वजनिक के क्षेत्र में लम्बी छलांग लगायी है। 

     इस अवसर पर हम और आप चिन्तन व मंथन करे कि समाज में सार्थकता से अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करें जिससे निश्चित रूप से देश की तरक्की बढ़ेगी। इस अवसर पर अपर आयुक्त न्यायिक सुरेन्द्र प्रसाद यादव, अपर आयुक्त प्रशासन मनोज कुमार तिवारी, संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी, अपर आयुक्त (वित्त) आत्म प्रकाश वाजपेयी, उप निदेशक पंचायत समरजीत यादव, न्याय सहायक रमेश चन्द्र कन्नौजिया ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये। 

      इस अवसर पर सरस्वती शिशु मन्दिर रामबाग की छात्राओं द्वारा देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया, सुन्दर प्रस्तुति पर मण्डलायुक्त ने पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर वैयक्तिक सहायक बजरंग बली पाण्डेय, राजेश रसाल, ओम प्रकाश चौधरी, शैलेश श्रीवास्तव, नाजिर अनुपम चौधरी, अमित उपाध्याय, शलभ श्रीवास्तव, आलोक सिंह, संदीप यादव, अमन उपाध्याय, पवन यादव, सौरभ कुमार, संजय कुमार, शमीम अहमद, सुहेल अहमद, किरन गुप्ता आदि कर्मचारी/अधिकारी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव वरिष्ठ सहायक ने किया। 


कलेक्टेªट में जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सामूहिक रूप में राष्ट्रगान गाया गया तथा संविधान में उल्लिखित संकल्प को पढ़ा गया। उन्होने सभाकक्ष में गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि देश की प्रभुता हर एक नागरिक से होती है, हम सब से मिलकर राष्ट्र बनता है। देश के हित में कार्य करें। उन्होने कहा कि संसार में जितनी भाषाएं है, वो अपने देश में बोली जाती है। उन्होने संविधान का विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी संविधान अपने आप में सर्वश्रेष्ठ है। 

     उन्होने वहॉ उपस्थित नागरिको से अपील किया कि वें अपने बच्चों को संविधान के बारे में बताएं। उन्होने कहा कि विद्यार्थी जीवन कभी खत्म नही होता, समय के हिसाब से हमें कुछ न कुछ नया सिखने को मिलता है। उन्होने कहा कि जो व्यक्ति समय के हिसाब से नही बदलता है तो उसे जीवन में अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होने आजादी की लड़ाई में अपने प्राण निछावर करने वाले अमर शहीदों को याद किया। इस अवसर पर गॉधी कला भवन परिसर में पहुॅचकर महात्मा गॉधी जी की प्रतिमा पर उन्होने माल्यार्पण किया।

      उन्होने कहा कि हमें सद्भावना के पथ पर चलना चाहिए और राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए, हमें अपने देश के प्रति प्रेम व लगन की भावना रखना चाहिए तथा अपने बच्चों को अच्छे संस्कार के साथ लोकहित के बारे में बताना चाहिए। इस अवसर पर उन्होने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति एक अच्छा कार्य करने का संकल्प लें। उन्होने कहा कि हम समय के अनुरूप संविधान सम्मत अपने आपको ढालें, स्वयं की कमियों को दूर करें, दूसरो में गलतियों को ना ढूढे़ अपितु उसके अच्छे गु़णों से सीख लें। स्वयं स्वमूल्याकंन करें, आत्म सुधार ही लोकतंत्रात्मक गणराज्य का मूलमंत्र है। इस अवसर पर राजकीय कन्या इण्टर कालेज की छात्राओं ने राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया। इन छात्राओं को जिलाधिकारी ने उत्साहित व पुरस्कृत किया।

अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने कहा कि संविधान को बनाने में कई वर्ष लगें। देश, शासन व प्रशासन इसी पर चलता है। उन्होने कहा कि हमें अपने राष्ट्र के प्रति समर्पित रहना चाहिए। अन्तिम व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ कर सबल बनाना है। हमें अपने संविधान के भावना को समझना चाहिए। सेवा में आने से पहले संविधान का शपथ लिया जाता है, संविधान में अधिकार और कर्तव्य भी मिला है, इसलिए संविधान के अनुरूप अपने अधिकार व कर्तव्य का पालन पूरी निष्ठा व लगन से करना चाहिए। 

इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने भी संविधान पर प्रकाश डाला। उन्होने काक चेष्ठा बको ध्यानं श्लोक का अर्थ बताते हुए कहा कि हमें अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए और जो फरियादी अपनी समस्याओं को आपके सामने लाता है, उसे नियमानुसार निस्तारित करना चाहिए। हमें अपने बच्चों को नैतिक शिक्षा भी देनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन राजेश रंजन ने किया। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी उमाकान्त तिवारी, रश्मि यादव ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया। 

इस अवसर पर सरदार जगवीर सिंह, रमाशंकर पटेल, जीतेन्द्र श्रीवास्तव, रंजीत रंजन, डा. रामकृष्णा, जगमग, रंगीलाल, मोतीलाल, फैजन, बृजेश श्रीवास्तव, जीतेन्द्र श्रीवास्तव, चिन्तामणि, मो. अनवर सहित कलेक्टेªट के अधिकारी-कर्मचारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।