निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु आवेदन पत्र आमन्त्रित ।

बस्ती (उ0प्र0)– 12 फरवरी 2026 ,(सू.वि., )क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में कम्प्यूटर, टाइपिंग, आशुलिपि का एक वर्षीय कार्यालय प्रबन्ध का निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों से दिनांक 24 मार्च 2026 तक आवेदन पत्र आमंत्रित है। 

उक्त जानकारी देते हुए जिला सेवा योजन अधिकारी अवधेन्द्र  प्रताप वर्मा ने बताया है कि आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित है।

          उन्होंने बताया कि आवेदन किये गये अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार दिनांक 27 मार्च 2026 को एवं पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार दिनांक 28 मार्च 2026 को इस कार्यालय में प्रातः 10 बजे से सम्पन्न होगा। 

चयनित अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों को उपलब्धता के आधार पर  प्रति माह छात्रवृति भी प्रदान की जायेगी |