अपर जिलाधिकारी द्वारा कार्यालय नगर पंचायत भानपुर का औचक निरीक्षण।

बस्ती (उ0प्र0)- 16 जून 2026 ,(सू.वि.,) प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व कीर्ति प्रकाश भारती द्वारा कार्यालय नगर पंचायत भानपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ एसडीएम/परियोजना अधिकारी डूडा राजेश यादव उपस्थित रहे।

      निरीक्षण के दौरान उन्होने कार्यालय में कर्मियों से उनके दायित्वों के विषय में जानकारी लिया तथा कार्यालय के सभी पटलों का निरीक्षण किया। उन्होने आईजीआरएस तथा जन शिकायत संबंधी पंजिकाओं का अवलोकन किया तथा पीएम स्व निधि एवं पीएम आवास योजना के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। प्रांगण के बाहर बैडवा समय माता मंदिर मार्ग पर विशेष रूप से साफ-सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया एवं आगामी वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा वर्षा ऋतु के दृष्टिगत जल निकासी की व्यवस्था को सुचारू रखने तथा नाला सफाई हेतु सख्त निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान कार्यालय कर्मी अविनाश कुमार, वीरेंद्र, नीतीश श्रीवास्तव, रवि सिंह, मुकेश, अनिल, दीपक उपस्थित रहें।

     प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय द्वारा जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा द्वारा करायें जा रहे विभिन्न निर्माण कार्याे अटल नगर सिसवा बुजुर्ग इंद्रसेन मिश्रा के घर से प्राथमिक विद्यालय तक सीसी रोड का कार्य, वशिष्ठ नगर उकड़ा यादव डीह सीसी रोड का निरीक्षण किया और कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखे जाने हेतु निर्देश दिये। 

     अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व द्वारा तहसील भानपुर का भी निरीक्षण किया गया है तथा उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी भानपुर श्री सत्येन्द्र सिंह व तहसीलदार श्री पंकज गुप्ता उपस्थित रहें।