मारुति सुजुकी (एसकेएच वाई-टेक) में भर्ती/कैंपस प्लेसमेंट का अवसर|
बस्ती(उ0प्र0)- 18 जुलाई 2026,क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा एकदिवसीय रोजगार मेला का आयोजन दिनांक 20 जुलाई 2026 दिन सोमवार को पूर्वान्ह 10:30 बजे से स्थान- क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर बस्ती में किया जा रहा है।
इस रोजगार मेले में एस.के.एच वाई-टेक मारुति सुजुकी मशीन ऑपरेटर व अन्य तकनीकी पदों हेतु इंटरव्यू के माध्यम से चयन कर भर्ती करेंगे|
शैक्षिक योग्यता 12वी पास या आईटीआई इलेक्ट्रीशिन, इलेक्ट्रॉनिक पासआउट अभ्यर्थी एव़ डिप्लोमाइलेक्ट्रीशिन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिकल पासआउट अभ्यर्थी होना चाहिए| आयु सीमा- 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। नौकरी स्थान: हंसलपुर, मेहसाणा, अहमदाबाद, गुजरात है।
कंपनी द्वारा इस प्रकार सुविधाए प्राप्त होगी जैसे एमआईजी शॉप काम करने वालों को 8 घंटे / 26 दिन = ₹17,000/- 12 घंटे / 26 दिन = ₹24,500/-उपस्थिति बोनस = ₹2,000/- अधिकतम कुल वेतन: ₹26,500/- व अन्य विभाग मे 8 घंटे / 26 दिन = ₹16,000/-12 घंटे / 26 दिन = ₹23,000/-उपस्थिति बोनस = ₹1,500/-कुल अधिकतम वेतन: ₹24,500/- (हाथ में वेतन लगभग ₹22,500 प्रति माह) कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को वेतनमान के रूप में प्राप्त होगा |
कंपनी द्वारा प्रदान किए जाने वाले अतिरिक्त लाभ: भोजन: ₹20 (असीमित) ,चाय और नाश्ता: निःशुल्क, बस सुविधा: उपलब्ध (भुगतान सहित) आदि की सुविधाए कंपनी द्वारा प्रदान की जाएगी |
इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ निःशुल्क प्रतिभाग कर साक्षात्कार के माध्यम चयन होने हेतु सम्मिलित हो सकते है। इस कार्य हेतु कोई मार्गव्यय देय नही होगा ।