राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष द्वारा जन सुनवाई कार्यक्रम आगामी 31 अगस्त को ।
• सुरेश कुमार सिंह गौतम
बस्ती(उ0प्र0)– 27 अगस्त 2026 ,(सू.वि.), उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा. उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव (उप मंत्री स्तर प्राप्त) आगामी 31 अगस्त 2026 को प्रातः 11 बजे सर्किट हाउस आयेंगी।
उक्त जानकारी देते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया है कि प्रातः 11.20 बजे आगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण, गोदभराई, अन्नप्रासन तथा कन्या जन्म उत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। 12 बजे से जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण तथा वही पर नवजात शिशुओं को किट वितरण करेंगी।
उन्होने बताया कि 12.40 बजे से जिला महिला बन्दीगृह का निरीक्षण तथा 1.20 बजे से कस्तूरबॉ गॉधी बालिका विद्यालय नगर बाजार का निरीक्षण करेंगी। इसके पश्चात् 02 बजे से महिला कल्याण विभाग एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ महिलाओं से संबंधित शासकीय योजनाओं की समीक्षा एवं महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों के संबंध में विचार-विमर्श करेंगी। तत्पश्चात मा. उपाध्यक्ष महिला जनसुनवाई करेंगी। जनसुनवाई के बाद लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगी।