1 जनवरी 2027 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन हो गया।

बस्ती(उ0प्र0)– 17 नवम्बर 2026 ,(सू.वि.,) जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता दिनॉक 01.01.2027 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन सूची मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को कलेक्टेªट सभागार में उपलब्ध करायी गयी। 

      बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। उन्होने बताया कि दावें और आपत्तिया दिनॉक 17 नवम्बर से 16 दिसम्बर 2026 तक प्राप्त की जायेंगी। प्राप्त दावे और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसम्बर 2026 तक किया जायेंगा तथा निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन 04 जनवरी 2027 को किया होगा। 

      जिलाधिकारी ने कहा कि जिन अर्ह नागरिको का नाम मतदाता सूची में दर्ज नही है, वे फार्म-6 भरकर संबंधित बूथ लेबल अधिकारी/सहायक  निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के पास जमा कर सकते है। मतदाता सूची में दर्ज प्रविष्टियों में संशोधन, नाम एवं अन्य विवरणों में त्रुटि सुधार, फोटो पहचान पत्र के प्रतिस्थापन तथा दिव्यांग मतदाताओं के चिन्हॉकन के लिए फार्म-8 और अपमार्जन की कार्यवाही के लिए फार्म-07 भरकर जमा किया जा सकता है। 

     उन्होने कहा कि 21, 22, 28 एवं 29 नवम्बर 2026 को जनपद के प्रत्येक मतदेय स्थल पर विशेष अभियान चलाया जायेंगा। इन तिथियों में बूथ लेबल अधिकारी अपने-अपने मतदेय स्थल पर उपस्थित रहेंगे तथा मतदाता पंजीकरण के लिए फार्म-6, 7 एवं 8 पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहेंगे। आवेदन करने वाले पात्र नागरिको को नवीनतम फोटो तथा जन्मतिथि एवं पते संबंधित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे।

     उन्होने यह भी बताया कि मतदाता सूची में पंजीकरण कराने या किसी भी प्रकार की प्रविष्टि में संशोधन के लिए आनलाईन माध्यम से आयोग के ऐप ECINET mobile app एवं वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के माध्यम से भी फार्म-6, 7 एवं 8 सम्मिट किया जा सकता है। पुनरीक्षण से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए जनपद स्तर पर स्थापित किए गये डिस्ट्रिक्ट कांटेक्ट सेण्टर (डीसीसी) के टोल फ्री नम्बर -1950 पर काल कर के प्राप्त किया जा सकता है। 

    जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिको से अपील किया है कि वे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभायें तथा पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने में सहयोग करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुनंदू सुधाकरन, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।

    इसके उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय, सदर तहसील स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया।   

Popular posts