एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला आगामी 18 नवम्बर को।

बस्ती (उ0प्र0)-16 नवम्बर 2026( सू.वि.,) क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं नेशनल इंटर कॉलेज, हरैया, जनपद बस्ती के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 18  नवम्बर 2026 को दिन बुधवार को प्रातः 10 बजे से विधानसभा हर्रैया मे स्थित नेशनल इंटर कॉलेज, हर्रैया बस्ती के विद्यालय परिसर में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जायेंगा। उक्त जानकारी देते हुए सहायक निदेशक सेवायोजन चन्द्र कान्त सिंह ने बताया कि इस रोजगार मेले में 20 से अधिक विभिन्न क्षेत्र की निजी प्रा.लि. प्रतिष्ठित कंपनियॉ प्रतिभाग कर रही है।

     उन्होने बताया कि इन विभिन्न कंपनियों द्वारा इस रोजगार मेले में कक्षा 8 पास, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा एवं पॉलिटेक्निक उत्तीर्ण अभ्यर्थी या बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन लाइन में राजमिस्त्री, टाइल्स,  बिल्डिंग करना, आयरन शटरिंग या अन्य कोई हुनर हो प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित है। विभिन्न कंपनियों में उपलब्ध पदों के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को विभिन्न वेतनमान प्राप्त करने का अवसर मिल सकता है। अभ्यर्थियों का चयन उनके बायोडाटा व साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है।

उन्होने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार मेले के लिए  rojgaarsangam.up.gov.in पर जाकर अपना निःशुल्क पंजीकरण कर लें। विस्तृत जानकारी के लिए नेशनल इंटर कॉलेज, हर्रैया, जनपद बस्ती अथवा क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बस्ती से संपर्क कर सकते हैं।