पात्र लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर ऋण उपलब्ध कराएं बैंक-जिलाधिकारी, बस्ती।

बस्ती(उ0प्र0)- 24 फरवरी 2026, (सू.वि.) कलेक्टेªट सभागार में डी.सी.सी./डी.एल.आर.सी. की बैठक जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न बैंकिंग एवं वित्तीय योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गयी। 

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वार्षिक ऋण योजनान्तर्गत निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शतप्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित की जाय। उन्होने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, पी.एम. स्वनिधि, पशुपालन, मत्स्य विभाग, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर ऋण उपलब्ध कराया जाय। उन्होने बैंक व ऋण वितरण, सीडी रेशियों तथा वित्तीय समावेशन योजनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। 

जिलाधिकारी ने सभी बैंक शाखा प्रबंधको को निर्देशित किया कि लम्बित ऋण आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण करें तथा शासन की प्राथमिकता वाले योजनाओं में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करें। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने जनता की समस्याओं सेे जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी द्वारा सभी प्रकरण को गम्भीरता से सुना गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा जो भी शिकायत तथा सुझाव दिये गये है, उसे शीघ्रअतिशीघ्र नियमानुसार निस्तारित किया जाय। 

      बैठक का संचालन एलडीएम आर.एन. मौर्या ने किया। इसमें सीडीओ सार्थक अग्रवाल, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, अग्रणी बैंक अधिकारी नम्रता किरण, डीडीएम नाबार्ड मनीष कुमार, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, डीएचओ अरूण कुमार त्रिपाठी, भूमि संरक्षण अधिकारी डा. राजमंगल चौधरी, उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, विधायक प्रतिनिधि कप्तानगंज गुलाब चन्द्र सोनकर, हर्रैया के सरोज मिश्र, सदर के मो. सलीम, महादेवा के फूलचन्द्र श्रीवास्तव, जिला समन्वयकगण सहित संबंधित अधिकारी व समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।