त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी।

बस्ती(उ0प्र0)–  23 फरवरी 2026, (सू.वि.) त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण 2025-26 का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। 

उक्त जानकारी देते हुए जिला मजिस्टेªट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने बताया है कि दावे और आपत्तियों का निस्तारण के उपरान्त हस्तलिखित पाण्डुलिपिया तैयार करना, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण के कार्यालय में जमा करना एवं सम्भावित डुप्लिकेट मतदाताओं के सत्यापन/निस्तारण की कार्यवाही करने की अवधि 07 जनवरी 2026 से 16 मार्च 2026 तक, दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त पूरक सूचियों की कम्प्यूटरीकरण की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथास्थान समाहित करने एवं यथावश्यक मतदान केन्द्रों/स्थलों के निर्धारण की कार्यवाही 21 फरवरी 2026 से 16 मार्च 2026 तक, मतदाता सूचियों की कम्प्यूटरीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्रों/स्थलों का क्रमांकन मतदेय स्थलों के वार्डो की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एस.वी.एन. आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग, फोटो प्रतिया कराने आदि 17 मार्च 2026 से 13 अप्रैल 2026 तक, निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन 15 अप्रैल 2026 है। 

उन्होने समस्त उप जिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा खण्ड विकास अधिकारियों/समन्वयक अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों की समस्त ग्राम पंचायतों में इसका व्यापकर प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिये गये है। उन्होने यह भी बताया है कि निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित समयसारिणी के अनुसार निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कराया जायेंगा।