प्रत्येक मतदान केन्द्र पर मतदाताओं की सहायता के लिए प्रत्येक कार्यदिवस पर बीएलओ उपलब्ध रहेंगे।
• सुरेश कुमार सिंह गौतम
बस्ती(उ0प्र0)– 05 फरवरी 2026 ,(सू.वि., )उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया है कि सम्प्रति विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण 2026 से संबंधित कार्यक्रम के अन्तर्गत समस्त मतदान केन्द्रों पर आलेख्य निर्वाचक नामावलिया प्रकाशित है और दावे और आपत्तिया 01 जनवरी 2026 से प्राप्त की जा रही है। मतदाता सहायता केन्द्र की स्थापना के संबंध में कार्यवाही की जा रही है, हर मतदान केन्द्र पर मतदाताओं की सहायता हेतु मतदाता सहायता केन्द्र स्थापित किए जायेंगे।
उन्होने यह भी बताया कि मतादाता सहायक केन्द्र इस प्रकार स्थापित किए जाय कि मतदाता के पोलिंग स्टेशन/भवन के पास आने पर आसानी से उसे ढूढा जा सकें। मतदाता सहायक केन्द्र पर दावें और आपत्तिया जमा करने एवं मतदाताओं के सुविधा हेतु बूथ लेवल अधिकारी प्रत्येक कार्य दिवस में पूर्वान्ह 10 से 12 बजे तक उपस्थित रहेंगे। मतदाता सहायता केन्द्र पर बूथ लेवल अधिकारी के पास उससे संबंधित मतदेय स्थल की दिनॉक 06 जनवरी 2026 को प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावली उपलब्ध रहेंगी, जिससे मतदान केन्द्र पर आने वाले मतदाता आलेख्य निर्वाचक नामावली में अपना नाम खोज सकें।