विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए-वित्तीय विलम्ब समिति ।
• सुरेश कुमार सिंह गौतम
बस्ती(उ0प्र0)- 24 मार्च 2026 (सू.वि.), उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलम्ब समिति की समीक्षा बैठक अध्यक्ष मा. वित्तीय विलम्ब समिति डा. रतनपाल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में सम्पन्न हुयी। बैठक में बस्ती मंडल के अंतर्गत जनपद बस्ती एवं संतकबीरनगर के जिलाधिकारी बस्ती श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना, संतकबीर नगर के आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह, संतकबीर नगर के संदीप कुमार मीना, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, जयकेश त्रिपाठी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और विभागवार बजट आवंटन एवं व्यय की स्थिति की प्रगति रिपोर्ट पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।
बैठक के दौरान समिति के सदस्यों द्वारा दिसम्बर 2025 तक स्वीकृति बजट के सापेक्ष व्यय धनराशि तथा विभागवार संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की गहन समीक्षा की गई। अधिकारियों ने समिति को अवगत कराया कि विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कितनी धनराशि आवंटित की गई, उसके सापेक्ष कितना व्यय किया गया तथा किन-किन कार्यों को धरातल पर पूर्ण कराया गया। साथ ही योजनावार एवं वर्षवार शेष धनराशि का भी विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया।
अध्यक्ष मा. वित्तीय विलम्ब समिति डा. रतनपाल सिंह, समिति के सदस्य विधान परिषद विजय बहादुर पाठक, हरि प्रताप सिंह, संयुक्त सचिव एवं समिति अधिकारी सर्वेश चन्द्र गुप्ता, निजी सचिव सभापति मनोज कुमार, समीक्षा अधिकारी अभय सिंह ने योजनाओं के क्रियान्वयन की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता पर विशेष बल देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित योजनाएं सीधे ग्रामीण जनता से जुड़ी होती हैं, अतः इनका प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाना अत्यंत आवश्यक है।
बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, नाली एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं की जमीनी हकीकत के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।
समिति ने यह भी निर्देशित किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखने हेतु नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा कार्यों की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय से पहुंचना चाहिए।
बैठक में एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, संतकबीर नगर के जय प्रकाश, सीएमओ डा. राजीव निगम, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, डीडीओ अजय कुमार सिंह, पीडी राजेश कुमार, मुख्य कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, डीएफओ डा. शिरीन, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, डीपीओ राजेश कुमार, गन्ना अधिकारी अंगद सिंह, अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी संजीव कुमार, डीएसटीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव, एडीआईओएस उदयभान वर्मा, डीएसओ विमल शुक्ला, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत विजय प्रकाश वर्मा, डीएचओ अरूण त्रिपाठी सहित संबंधित दोनों जिलों के अधिकारीगण उपस्थित रहें।