स्वच्छता समिति,पशु विभाग, जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न।
• सुरेश कुमार सिंह गौतम
बस्ती(उ0प्र0)– 17 अप्रैल 2026 (सू.वि.), मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति, पशु विभाग, जिला पोषण समिति की बैठक कलेक्टेªट सभागार में सम्पन्न हुआ, जिसमें सभी विभागीय अधिकारियों ने अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक के एक एक ग्राम पंचायत में वर्मी कम्पोस्ट यूनिट स्थापना हेतु ग्राम पंचायतों का चयन एक सप्ताह में पूर्ण किया जाय।
उन्होने बताया कि फिकल स्लज प्रबन्धन हेतु प्रत्येक तहसील में एक FSTP का निर्माण किया जाना है। स्वच्छता से समृद्धि अभियान वाले 150 ग्राम पंचायतों में अब तक रू. 86223 का आय सृजन किया गया है। उन्होने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया कि मुख्य राजस्व अधिकारी से सम्पर्क कर भूमि के चयन को एक माह में सुनिश्चित करें। उन्होने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वच्छता से समृद्धि अभियान की ग्राम पंचायतों की स्वयं मॉनिटरिंग करते हुए सभी ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति, कचरा कलेक्शन, वाहनों की क्रियाशीलता को सुनिश्चित करें।
समीक्षा बैठक में पाया गया कि फिल्टर चेम्बर निर्माण के मामले में खराब प्रगति वाले विकास खण्ड विक्रमजोत 31 प्रतिशत अनारंभ, कुदरहा 20 प्रतिशत अनारंभ और बस्ती सदर 17 प्रतिशत अनारंभ पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए एक सप्ताह में प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
पशु विभाग की समीक्षा में मुख्य विकास अधिकारी ने सीवीओ को निर्देशित किया कि गर्मी से बचाव हेतु सभी गौशालाओं में पर्दे लगाये जाय तथा पशुओं को ठंडा पानी, भूषा व हरा चारा की माकूल व्यवस्था सुनिश्चित कराये। गौशालाओं पर सीसीटीवी कैमरा क्रियाशील रहें तथा केयरटेकरों का मानदेय भुगतान समय से किया जाय।
पोषण समिति की समीक्षा करते हुए उन्होने समस्त सीडीपीओ को निर्देशित किया कि बिलों का भुगतान समय से किया जाय। डेटा रिपोर्टिंग का विशेष ध्यान रखा जाय। उन्होने पोषण टैªकर विशेष विधि मापन अभियान, अन्नपूरक आहार, पोषण पखवाड़ा, प्रधानमंत्री वंदन योजना, भवन निर्माण/कायाकल्प की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
बैठक में उपस्थित जिला पंचायत राज अधिकारी धनश्याम सागर ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 15960 स्वच्छ शौचालय निर्माण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। उन्होने यह भी बताया कि इस वर्ष अच्छा कार्य करने वाले 12 स्वच्छता साथियों को सम्मानित किया गया है। निर्देशित किया गया कि अगला सम्मान समारोह अगले माह में आयोजित किया जाय।
बैठक में डीएफओ डा. शिरिन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 राजीव निगम, पीडी राजेश कुमार, डीपीआरओ घनश्याम सागर, बीएसए अनूप तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, कृषि अधिकारी बी.आर.मौर्य, पशु चिकित्साधिकारी डा. ए.के. गुप्ता, एडीआईओएस उदय वर्मा, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, समस्त बीडीओ व सीडीपीओ सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।