सखी वन स्टाप सेन्टर बस्ती ने मानसिक अस्वस्थ्य महिला को उनके परिजनों को सौंपा।

बस्ती(उ0प्र0)– 13 अप्रैल 2026 (सू.वि.), महिला कल्याण विभाग के अन्तर्गत सखी वन स्टाप सेन्टर बस्ती द्वारा बीते कई महीनो के प्रयास से मानसिक अस्वस्थ महिला को जो जनपद से 2014 मे गर्भावस्था में गायब हुई थी। परिजनों का कहना था कि खोज बीन के लिए प्रयास किया गया परन्तु महिला नही मिली। 

उक्त महिला द्वारा काउन्सलिंग प्रक्रिया में जानकारी दी गई थी की महिला ट्रेन में बैठी और कर्नाटक पहुंच गई जहां वह राजकीय महिला शरणालय सथवाना में संवासित हुई। 

     उक्त महिला को परिजनों को सखी वन स्टांप सेन्टर बस्ती द्वारा सुपुर्द किया गया और उसके बच्चे को बाल कल्याण समिति बस्ती द्वारा जिला प्रोबेशन अधिकारी बस्ती की जांच आख्या के आधार पर परिजनों को स्वस्थ दशा में सुपुर्द करा दिया गया है।