स्वदेशी गौ-सम्बर्धन योजना के तहत उन्नत नस्ल की गाय की इकाई स्थापना हेतु अनुदान।

बस्ती(उ0प्र0)– 11 जून 2026 ,(सू.वि.,) मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के अन्तर्गत जनपद में 02 स्वदेशी उन्नत नस्ल की गॉय की इकाई स्थापित करने हेतु पशुपालको को अधिकतम रू. 80 हजार का अनुदान दिया जायेंगा। उक्त जानकारी देते हुए मिशन निदेशक नन्द बाबा दुग्ध मिशन ने बताया कि आवेदन नन्द बाबा दुग्ध मिशन पोर्टल https://nandbabadugdhmission.up.gov.in  पर ऑनलाइन आमंत्रित है। योजना के संबंध में विवरण उक्त पोर्टल पर उपलब्ध है।

उन्होने बताया कि योजना के मुख्य बिन्दु-बाह्य प्रदेश से उन्नत नस्ल की स्वदेशी गाय (गिर, साहीवाल, थारपारकर एवं हरियाणा प्रजाति) के क्रय पर अनुदान, महिला दुग्ध उत्पादको/गौपालको को निर्धारित लक्ष्य का 50 प्रतिशत का चयन, क्रय की जाने वाली गाय प्रथम अथवा द्वितीय ब्यॉत की होगी तथा 02 गाय की इकाई की स्थापना लागत का 40 प्रतिशत, अधिकतम रू. 80000 तक अनुदान अनुमन्य है। 

उन्होने बताया कि आवेदन करने की अन्तिम तिथि 10 जुलाई 2026 है। योजना की अधिक जानकारी के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उप दुग्धशाला विकास अधिकारी अथवा मुख्य विकास अधिकारी के कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।