सुपरकिड्ज समर कैंप के ग्रैंड फिनाले में नन्हे बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का जादू।

बस्ती(उ0प्र)- 08जून 2026,पांडेय बाजार स्थित एक मैरेज हॉल में आयोजित सुपरकिड्ज समर कैंप के ग्रैंड फिनाले समारोह में 15 दिनों से संचालित समर कैंप का भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी विविध प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात बच्चों ने आकर्षक गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर समारोह को भक्तिमय वातावरण प्रदान किया।

समर कैंप के दौरान बच्चों द्वारा तैयार की गई विभिन्न आर्ट एंड क्राफ्ट की सुंदर एवं आकर्षक कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण सुपरकिड्ज एकेडमी के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत अबेकस मेंटल मैथ तकनीक का प्रदर्शन रहा। बच्चों की अद्भुत मानसिक गणितीय क्षमता और तीव्र गणना कौशल ने दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया।

समारोह में प्रतिभागी बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्टिफिकेट, ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही कोरियोग्राफर अश्विनी राज, चेस ट्रेनर अतुल गुप्ता एवं आर्ट एंड क्राफ्ट ट्रेनर माया गुप्ता को भी उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पुष्टि गुप्ता कसौधन, प्रतिभा गुप्ता, केशव कसौधन, कियान अग्रवाल, सक्षम जायसवाल सहित अनेक बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर मदन गोपाल गुप्ता, आरती गुप्ता, रीना गुप्ता, अरुण गुप्ता, सौरभ तुलस्यान, गौरव गुप्ता, राजीव गुप्ता, सुनील बंसल, प्रोफेसर डॉ. नवीन सिंह, राम मोहन पाल सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, गणमान्य नागरिक एवं अतिथि उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागी बच्चों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।