व्यापारियों की समस्याओं का समयबध्द पारदर्शी निस्तारण कराएं –कीर्ति प्रकाश भारती, सी आर ओ ।,
• सुरेश कुमार सिंह गौतम
बस्ती (उ0प्र0)– 24 जून 2026 ,(सू.वि., )कलेक्टेªट सभागार में उद्योग एवं व्यापार बन्धु की बैठक मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। उन्होने कहा कि अधिकारीगण जनपद के व्यापारियों एवं उद्यमियो को उद्योग एवं व्यापार की अनुकूल परिस्थिति का निर्माण करने में यथा विद्युत, पयेजल/जल निकासी, समुचित आवागमन सुविधा, बेहतर पूॅजीगत संरचना एवं अतिक्रमणमुक्त माहौल तैयार करने के लिए कृत संकल्पित हो। इस कार्य से जनपद में उद्योग एवं व्यापार को काफी बढ़ावा मिलेंगा और प्रदेश की आर्थिक स्थिति में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।
समीक्षा में उन्होने पाया कि निवेशमित्र पोर्टल पर अबतक लम्बित कुल प्रकरणों की संख्या 437 में से 353 प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका है, 20 आवेदन पत्रों का निरस्तीकरण किया गया है, जबकि 10 आवेदन पत्रों पर पुनर्विचार हेतु आख्या लगायी गयी है। 54 आवेदन पत्र विभागों में विचाराधीन है। उन्होने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी, विकास अभियान योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, वित्त पोषण सहायता सहित संबधित योजनाओं पर विस्तार से चर्चा किया।
उद्यमियों एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याओं एवं सुझावों से प्रशासन को अवगत कराया। इस संबंध में मुख्य राजस्व अधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यापारियों की समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करायें। उन्होने कहा कि उद्यमियों/व्यापारी बन्धुओं की उद्योगों की स्थापना एवं उद्यम संचालन में आने वाली बाधाओं को प्राथमिकता पर दूर कराया जाएगा।
उन्होने कहा कि नगरीय क्षेत्र में सड़को के किनारे लगे वृक्षों की छटाई एवं जर्जर विद्युत पोलों पर ओबरलोडिंग हटाये जाने हेतु शीघ्र ही अभियान संचालित किया जायेंगा। बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन ने किया। बैठक में डीसी मनरेगा संजय शर्मा, चेम्बर्स आफ कामर्स के अध्यक्ष अशोक सिंह, महासचिव हरिश्चन्द्र शुक्ल, उद्योग व्यापार मण्डल के जगदीश अग्रहरि, केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आशुतोष राय, मण्डल अध्यक्ष उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मनोज सिंह, राधेश्याम कमलापुरी, राधेश्याम जायसवाल, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता विद्युत खण्ड प्रथम शुभम पाण्डेय, अधिशासी अभियन्ता हर्रैया, एलडीएम आर.एन. मौर्या, डीएचओ अरूण त्रिपाठी, एई सिंचाई अजय कुमार, इलियास अहमद, हेमन्त तिवारी सहित उद्यमीगण/व्यापारी बन्धु उपस्थित रहे।