कौशल सुधार प्रशिक्षण योजना अन्तर्गत निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित।

बस्ती(उ0प्र0)-  05 जून 2026 ,(सू.वि.,) उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की कौशल सुधार प्रशिक्षण योजना में जनपद बस्ती में वित्तीय वर्ष 2026-27 में सामान्य वर्ग के 75 लाभार्थियों (ब्यूटीपार्लर हेतु 25 अभ्यर्थी एवं फल प्रशोधन हेतु 25 अभ्यर्थी एवं दर्जी हेतु 25 अभ्यर्थी) तथा एस०सी०एस०पी० वर्ग के 150 लाभार्थियों (दर्जी हेतु 75 अभ्यर्थी, ब्यूटीपार्लर हेतु 50 अभ्यर्थी एवं फल प्रशोधन के हेतु 25 अभ्यर्थी) को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किये जाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। उक्त जानकारी जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गंगाधर दुबे

ने दी है।

       उन्होने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु विभाग की वेबसाईट upkvib.gov.in पर जा कर प्रशिक्षण के निर्धारित पोर्टल पर इच्छुक अभ्यर्थी के द्वारा आनलाईन आवेदन किया जा सकता है। प्रशिक्षण कार्यक्रम मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र बस्ती द्वारा कराया जायेगा। (एक परिवार से एक सदस्य का चयन) किया जायेगा। चयन में दिव्यांग, बी०पी०एल० परिवार के सदस्यों, महिलाओं को प्राथमिकता दी जायेगी। ग्रामीण क्षेत्र/नगर पंचायत (वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार, जिनकी जनसंख्या 25,000 से अधिक न हो) के आवेदक ही प्रशिक्षण हेतु पात्र होगें तथा सम्बन्धित अभ्यर्थी की आयु न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 45 वर्ष के मध्य होगा।

      उन्होने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी आनलाईन आवेदन उपरोक्त पोर्टल पर दिनांक 15 जून 2026 तक कर सकते है। प्राप्त आवेदनों में स्कोर कार्ड के अनुसार बैच बनाकर प्रशिक्षण हेतु अभ्यर्थी का चयन किया जायेगा। विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय के नम्बर-9580503136 एवं 9044610496 पर वार्ता कर उचित परामर्श एवं सहयोग प्राप्त किया जा सकता है।