बाढ़ सुरक्षा हेतु जिलाधिकारी द्वारा तट बन्धों का निरीक्षण।
• सुरेश कुमार सिंह गौतम
बस्ती(उ0प्र0)- 03 जून 2026 ,(सू.वि.,) जनपद बस्ती में बाढ़/कटान से सुरक्षा हेतु चलित परियोजनाओं एवं बाढ़ पूर्व तैयारी हेतु हर्रैया तहसील के अन्तर्गत घाघरा नदी के बायें तट पर निर्मित गौरा-सैफाबाद, चॉदपुर-गौरा, उमरिया रिंग बांध, कटरिया-चॉदपुर तटबन्ध का आज निरीक्षण जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियन्ता, बाढ़ कार्य खण्ड प्रथम, द्वारा अवगत कराया गया कि उमरिया रिंग बांध एवं उसकी परिधि में बसे 12 अद्द ग्रामों की सुरक्षा हेतु 02 अद्द स्पर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसकी प्रगति लगभग 50 प्रतिशत है। उक्त परियोजना का कार्य माह जून 2026 तक पूर्ण करा लिया जायेगा। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि आवश्यक कार्यों को बाढ़ पूर्व पूर्ण करा लिया जाये, जिससे बाँध/ग्रामों की सुरक्षा हो सके।
उक्त के साथ गौरा सैफाबाद तटबन्ध के किमी0 4.400 से 4.700 के मध्य ग्राम मौजपुर की सुरक्षा हेतु 04 अद्द डैम्पनर के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया, जिसमें अधिशासी अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया कि लगभग 03 अद्द डैम्पनर का निर्माण पूर्ण करा लिये गये हैं एवं शेष कार्य प्रगति में है, जिसे 15 जून, 2026 तक पूर्ण करा लिया जायेगा। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि अवशेष कार्य को अतिशीघ्र बाढ़ पूर्व प्रत्येक दशा में पूर्ण करा लिया जाये, जिससे आच्छादित ग्रामों को सुरक्षा प्रदान हो सके।
निरीक्षण के दौरान कटरिया-चाँदपुर तटबन्ध के किमी0 4.500 पर स्थित बाढ़ चौकी एवं स्टोर का निरीक्षण किया गया। अधिशासी अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया कि बाढकाल के दौरान सम्बन्धित जूनियर इंजीनियरों/सहायक अभियन्ताओं एवं मेट/बेल्दार द्वारा लगातार तटबन्धों की सतत निगरानी किया जाता है तथा बाढ़ चौकी पर सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाता है। बाढ़काल में आपात स्थिति से निपटने हेतु तटबन्ध/स्टोर पर बोल्डर, बिक्ररोड़ा, नायलान क्रेट, जी०आई०वायर क्रेट, सीमेन्ट की खाली बोरी इत्यादि सामग्री रिर्जव स्टाक में रखा गया है। मौके पर उपस्थित जूनियर इंजीनियर, सहायक अभियन्ता एवं अधिशासी अभियन्ता को बाढ़ से निपटने की समस्त तैयारी बाढ़ पूर्व करने हेतु निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियन्ता बाढ़ दिनेश कुमार, सहायक अभियन्ता संजय शुक्ला, सत्येन्द्र गौतम, शीलभद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।