बस्ती(उ0प्र0)― बस्ती 24 जून 2026 ,(सू.वि.,) खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग की निःशुल्क टूलकिट्स वितरण योजना के अन्तर्गत निःशुल्क पॉपकार्न मेकिंग मशीन एवं दोना मेकिंग मशीन हेतु आनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित है। उक्त जानकारी देते हुए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि निःशुल्क टूलकिट्स वितरण योजना हेतु चयन/साक्षात्कार की तिथि दिनांक 30 जून 2026 को पूर्वान्ह् में चयन समिति द्वारा निर्धारित की गयी है।
उन्होने बताया कि दिनांक 30 जून 2026 को पूर्वान्ह् 10ः30 बजे से कार्यालय जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्येाग बोर्ड विकास भवन परिसर बस्ती में आवेदकगण वांछित अभिलेखों के साथ उपस्थित हो, ताकि चयन सम्बन्धी कार्यवाही की जा सके।