संचारी रोग नियंत्रण एंव दस्तक अभियान आगामी माह जुलाई में।

बस्ती (उ0प्र0)-- 27 जून 2026,( सू.वि.), माह जुलाई में प्रस्तावित विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण एवं कार्यवाही हेतु मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने संबंधित विभागों के कार्यो एवं दायित्वों को निर्धारित कर दिया है। कलेक्टेªट सभागार में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 से 31 जुलाई तक तथा दस्तक अभियान 11 से 31 जुलाई तक संचालित किया जायेंगा।

   उन्होने संबधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित समयसारिणी के अनुसार अभियान को सफल बनाये। उन्होने बताया कि फंट लाइन वर्कर (आशा एवं आगनबाड़ी कार्यकत्री), बुखार के रोगियों, आई.एल.आई.(इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस) रोगियों, क्षय, कुष्ठ, फाइलेरिया, कालाजार तथा कुपोषित बच्चों की सूची तैयार करायेगी तथा लक्षणयुक्त रोगियों का नाम, पता, मो.नं. ई-कवच पोर्टल पर अपलोड करायेंगी।

   उन्हांेने बताया कि जुलाई माह में डायरिएल डीजीजेज (दस्त रोग) की संभावना के दृष्टिगत फंट लाईन वर्कर्स, ओआरएस पैकेट तथा क्लोरीन की गोलिया भी उपलब्ध करायी जायेंगी। इसके साथ ही फूड सेफ्टी एवं ड्रग एडमिनीस्टेªशन विभाग द्वारा खाद् एवं पेयपदार्थो की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा गुणवत्ताविहीन पदार्थो को बिक्री से रोकने/नियंत्रित करने का कार्य किया जायेंगा। 

     बैठक का संचालन बायलोजिस्ट आर्येद्र दूबे ने किया। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजीव निगम, डीपीआरओ धनश्याम सागर, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, समस्त एमओआईसी सहित संबंधित अधिकारीगण अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Popular posts
इंडियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश चैप्टर को मिला योग संगम सम्मान पत्र।
Image
व्यापारियों की समस्याओं का समयबध्द पारदर्शी निस्तारण कराएं –कीर्ति प्रकाश भारती, सी आर ओ ।,
Image
नई पोषाहार में सभी प्रकार की पोषक तत्व उपलब्ध है- सीडीपीओ ,बस्ती ।
Image
विधि के क्षेत्र में केवल ज्ञान ही नहीं व्यवहारिक जानकारी भी आवश्यक होती है-सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण बस्ती ।
Image
वेदांत सिंह ने सफलतापूर्वक पूरा किया हम्पटा पास ट्रेक, प्रमाण पत्र से हुए सम्मानित।
Image