कक्षा 8 से 12 वीं पास तक के युवक/युवतियों के लिए रोजगार के अवसर।
• सुरेश कुमार सिंह गौतम
बस्ती(उ0प्र0)-11जुलाई 2026 क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं कौशल विकास मिशन बस्ती के द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में एकदिवसीय रोजगार मेला का आयोजन दिनांक 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार पूर्वान्ह 10:30 बजे से स्थान- राजकीय आई टी आई परिसर बस्ती बस्ती में किया जा रहा है।
इस रोजगार मेले में वर्धमान यानर्ज एंड थ्रेड्स लिमिटेड लुधियाना पंजाब जो विश्व की जानी-मानी कंपनियों में गिनी जाती है भर्ती करने हेतु आएगी| इसमें लड़कों व लड़कियों की मशीन ऑपरेटर व पैकिंग /चेकिंग पदो हेतु इंटरव्यू के माध्यम से चयन करेगी | आयु सीमा- 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। व शैक्षिक योग्यता कम से कम आठवीं पास से लेकर 12वी पास तक होनी चाहिए|
कंपनी ने अवगत कराया की यदि कोई अभ्यर्थी चयनित होता है तो उसे 15483 रुपए वेतन प्राप्त होगा, जिसमें चयनित अभ्यर्थी के वेतन का स्वयं का अंशदान 12% व 12% कंपनी पीएफ देगी | ई.एस.आई. की सुविधा प्राप्त होगी जिसमें चयनित अभ्यर्थी व उसके परिवार का इलाज मुफ्त में किया जाएगा | चयनित अभ्यर्थी की छुट्टियां 15 छुट्टियां व 7सी.एल. वर्ष में प्राप्त होगा | कंपनी की तरफ से चयनित अभ्यर्थियों को साल में एक बार न्यूनतम 32000 बोनस प्राप्त होगा| 05 साल से अधिक काम करने पर ग्रेच्यूटी मिलेगी| कंपनी में यदि चयनित अभ्यर्थी कंपनी में कार्य करते हुए 1 वर्ष पूरा कर लेता है तो उसे 5000 से 10000 तक का लोन बगैर किसी ब्याज के प्राप्त होगा |सामूहिक दुर्घटना बीमा के अंतर्गत 03 लाख तक का मुआवजा कंपनी के द्वारा दिया जाएगा और लड़कियों के लिए हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध है|
हॉस्टल का खर्चा ₹290 प्रति महीना है और खाने का खर्चा ₹2010 प्रति महीना है| तो इस प्रकार कंपनी की यह सुविधाए प्राप्त होगी| साथ ही साइन एंड स्टैंड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी नोएडा ,गाजियाबाद ,दिल्ली, लखनऊ में होम केयर एंड हॉस्पिटल से संबंधित जाब के लिए जिसका वेतनमान 13500 से 18500 तक निश्चित है की भी भर्तियॎ की जाएंगी एवं स्थानीय नियोजको मे एल.आई.सी एवं एस.बी.आई लाइफ इंश्योरेंस भी बीमा सलाहकार के पदों हेतु भर्ती करेंगे|इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा ,आधार कार्ड व बैंक अकाउंट के साथ निःशुल्क प्रतिभाग कर साक्षात्कार के माध्यम चयन होने हेतु सम्मिलित हो सकते है। इस कार्य हेतु कोई मार्गव्यय देय नही होगा।