मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षा विभाग के हितार्थ किये गए उद्घघाटन कार्यक्रम का सजीव प्रसारण।

बस्ती(उ0प्र0)- 08 जुलाई 2026 सू.वि., बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षक व कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा, छात्र-छात्राओं को ड्रेस जूता मोजा हेतु रुपए 1200 की धनराशि का डीबीटी हस्तांतरण और एसबीआई से हुए एमओयू का उद्घाटन मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा वाराणसी से किया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद बस्ती के बहुउद्देशीय सभागार राजकीय इंटर कॉलेज में कराया गया। 

      कार्यक्रम हेतु शासन स्तर से नामित बेचन राम मा. उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। साथ ही जनपद के सम्मानित जनप्रतिनिधि जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, गुलाब चन्द्र सोनकर, अंकुर वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का मोमेंटो एवं बुके देकर स्वागत और अभिनंदन किया।

      कार्यक्रम पर विस्तृत रूपरेखा जिला विद्यालय निरीक्षक संजय कुमार एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार तिवारी द्वारा आभार ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा के 10-10 अध्यापकों एवं बच्चों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में सहायक शिक्षा निदेशक संजय कुमार शुक्ला द्वारा बच्चो को पुस्तके एवं शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सभी उप जिला विद्यालय निरीक्षक, जीआईसी प्रिंसिपल, जिला समन्वयक, खंड शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।