सुलह-समझौते के माध्यम से मुकदमों के निस्तारण के लिए आगामी माह अगस्त में विशेष लोक अदालत का आयोजन होगा।

 बस्ती(उ0प्र0)–2 जुलाई 2026,माननीय मुख्य न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के निर्देशन में सम्पूर्ण भारतवर्ष में सर्वोच्च न्यायालय में लम्बित वादों को सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारित कराने के संबंध में दिनांक 21 अप्रैल, 2026 को समाधान समारोह, 2026 का शुभारम्भ किया गया है तथा उक्त अभियान दिनांक 21, 22 तथा 23 अगस्त, 2026 को विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ सम्पन्न होगा।

अधिवक्तागण, वादकारियों तथा अन्य सभी सम्बन्धित पक्षों से इस अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी के लिये आमंत्रित किया जाता है। समाधान समारोह में आपसी सहमति एवं वार्ता से समाधान तलाशने का प्रयास किया जायेगा। विशेष लोक अदालत से पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन राज्य /जिला / तालुका / उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकार /समिति स्थिति मध्यस्थता केन्द्र में किया जायेगा  जिसमें प्रशिक्षित मध्यस्थ तथा / अथवा सचिव विधिक सेवा प्राधिकार/समिति पक्षकारों की मदद करेंगे। । 

अधिक जानकारी के लिये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती में सम्पर्क किया जा सकता है।