भारत कौशल प्रतियोगिता 2026-27 के अन्तर्गत इच्छुक युवा आवेदन कर सकते हैं।
• सुरेश कुमार सिंह गौतम
बस्ती(उ0प्र0)– 31 अगस्त 2026,( सू.वि., )भारत कौशल प्रतियोगिता 2026-27 के अन्तर्गत जनपद के मुख्य चिकित्सा आधिकारी, प्रधानाचार्य आईटीआई, प्रधानाचार्य पालिटेक्निक, बीएसए, डीआईओएस, प्रधानाचार्य नवोदय, प्रधानाचार्य केंद्रीय विद्यालय, जिला सेवायोजन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र के साथ मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। उक्त जानकारी जिला समन्वयक डी०पी०एम०यू० गोविन्द कुमार ने दी है।
उन्होने बताया कि इसमें जनपद के अधिक से अधिक इच्छुक युवाओं जिनकी उम्र (16 वर्ष) से अधिक हो, दिये गये 63 ट्रेडों में से किसी भी इच्छुक ट्रेड आवेदन कर सकते हैं, जिनकी परीक्षा जनपद, मण्डल, राज्य एवं राष्ट्र स्तर पर होगी।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों को भारत सरकार के स्किल इंडिया डिजिटल हब पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा जिसकी अंतिम तिथि 15 सितंबर है।