कांवड यात्रा के मद्देनजर अधिकारियों ने किया शिव मन्दिरों का स्थलीय निरीक्षण।

 बस्ती(उ0प्र0)- 10 अगस्त 2026 ,(सू.वि.,) कावड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत सोमवार को मण्डलायुक्त वैभव श्रीवास्तव, पुलिस उप महानिरीक्षक संजीव त्यागी, जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना व पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह ने कर्ण मंदिर, भदेश्वरनाथ मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। 

इस दौरान उन्होने संबंधित अधिकारियों को कावड़ियों की सुविधा, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया। 

इस दौरान मण्डलायुक्त, पुलिस उप महानिरीक्षक, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने श्री भदेवश्वनाथ मंदिर में पूजा, अर्चना करते हुए जनपदवासियों, श्रद्धालुओं के सुख एवं समृद्धि की कामना किया। 

इसके पश्चात् जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने फुटहिया, कप्तानगंज चौराहा व कावड़ यात्रा रूट का निरीक्षण किया। ड्यूटी में लगे संबधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। 

इस दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने फुटहिया चौराहें पर उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, उप जिलाधिकारी हिमांशु कुमार, राजेश यादव सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें। 

Popular posts
बस्ती मण्डल के प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।
Image
नवागत मण्डलायुक्त ने भदेश्वरनाथ मंदिर तथा कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया।
Image
आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबध्द है -उप मुख्यमंत्री, उ0 प्र0
Image
स्वतन्त्रता दिवस को उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने हेतु बैठक सम्पन्न।
Image
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण।
Image