मुख्यमंत्री द्वारा पी आर डी जवाने के सम्मेलन तथा जवानों के लिए बैरक शिलान्यास कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया ।
• सुरेश कुमार सिंह गौतम
बस्ती(उ0प्र0)– 18 अगस्त 2026 ,(सू0वि0, )मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने मंगलवार को गोरखपुर स्थित योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र, रामगढ़ताल में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के सम्मेलन एवं पीआरडी बैरक के शिलान्यास कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार, बस्ती में उपस्थित अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण तथा पीआरडी के जवानों द्वारा देखा गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी द्वारा लखनऊ स्थित ग्राम एटर पश्चिम, सरोजनी नगर में रू. 23 करोड़ की लागत से बनने वाले बहुमंजिला पीआरडी बैरक का शिलान्यास किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ भी किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा पीआरडी जवानों के लिए बेहतर आवासीय सुविधा तथा स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और बेहतर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई।
कलेक्टेªट सभागार में गोसेवा आयोग उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा पीआरडी के जवानों का मानदेय भत्ता बढाने तथा रू. 05 लाख तक कैशलेश चिकित्सा देने का ऐलान किया गया है। उन्होने कहा कि सबके जीवन में खुशहाली आये, इसके लिए मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा कोई न कोई सौगात हर विभाग को दे रहे है। उन्होने कहा कि सबकी समस्याओं का निदान करते हुए उ.प्र. को उत्तम करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा कि आने वाले 2047 तक के विकसित राष्ट्र बनाना है।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी ज्ञान चन्द्र गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक प्रतिनिधि कप्तानगंज गुलाब चन्द्र सोनकर, हर्रैया के सरोज मिश्रा, सदर के मो. सलीम, महादेवा के फूलचन्द्र श्रीवास्तव, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नवीन तिवारी, श्वेता सिंह, पीआरडी के जवान सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।