रिहैब प्लस डे केयर सेंटर में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस ।

बस्ती(उ0प्र0)–16 अगस्त 2026, रिहैब प्लस सोसाइटी के द्वारा संचालित  रिहैब प्लस डे केयर सेंटर सुरति हट्टा में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में C A अजीत चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि मल्टीहॉस्पिटल के डॉक्टर संदीप चौरसिया ने सभी बच्चों के लिए यूनीफार्म वितरित करते हुए संस्था की एक मजवूत नींव रखी । विशाल . सोनकर एवं विशाल सहित सभीअतिथियों ने  दिव्यांग व बहु-दिव्यांग बच्चों के अच्छे जीवन के लिए दीपदान किया । 

मुख्य अतिथि सीए अजीत चौधरी ने संस्था के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विशेष बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना ही सच्ची देशसेवा है। इस अवसर पर बच्चों ने देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। 

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा बच्चों को मिष्ठान व उपहार वितरित किए गए। केंद्र की संचालिका श्रीमती नीलम मिश्रा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त कियाl इस अवसर पर मुख्य रूप से शताक्षी मिश्रा,आशीष अरोड़ा, सत्या, रागिनी पाण्डे,रूबी, अर्पिता, दीपक ईशान सागर, मोहित अवेंतिका , वंश, संस्कार , सुमित,आर्य, पुष्पा, आदि उपस्थित रहेl