जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया विद्यालय का औचक निरीक्षण।
• सुरेश कुमार सिंह गौतम
बस्ती(उ0प्र0)- 20 अगस्त 2026 ( सू. वि. ) ,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप तिवारी ने गुरुवार को संविलयन विद्यालय कन्या पुर्सिया का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में साफ-सफाई का अभाव पाए जाने पर उन्होंने इंचार्ज प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश को कड़ी चेतावनी देते हुए विद्यालय की समस्त अव्यवस्थाओं को आगामी दो कार्य दिवस में दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल गतिविधियों पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चो के लिए कबड्डी, बैडमिंटन एवं वॉलीबॉल के लिए खेल मैदान तैयार कराये जाए , ताकि छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से खेलकूद की सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
निरीक्षण के दौरान मध्यान्ह भोजन (MDM) की गुणवत्ता का भी जायजा लिया गया। श्री तिवारी ने भोजन में तैयार रोटी एवं सब्जी युक्त दाल की बारीकी से जांच की तथा बच्चों के साथ बैठकर स्वयं मध्यान्ह भोजन चखकर उसकी गुणवत्ता परखी। उन्होंने भोजन न करने वाले बच्चों से संवाद कर इसके कारणों की जानकारी ली और उन्हें अपने साथ बैठाकर भोजन कराया।