बस्ती(उ0प्र0)- 05 सितम्बर 2026 ,(सू.वि., )तहसील हर्रैया में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्सना एवं पुलिस अधीक्षक डा.यशवीर सिंह की अध्यक्षता में आमजन की समस्याओं की सुनवाई की गई। समाधान दिवस में फरियादी उपस्थित हुए और विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं। जिलाधिकारी द्वारा दूर दराज से आये हुए फरियादियों की समस्याओं का गम्भीरता से सुनवाई किया गया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप तहसील दिवस आमजन को त्वरित न्याय दिलाने का प्रभावी माध्यम है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 


