बस्ती(उ0प्र0)- 02 सितंबर 2026 ,(सू.वि., )70वीं जनपदीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता श्री वाल्मीकि इंटर कॉलेज बस्ती में संपन्न हुयी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार तिवारी ने बताया कि जिसमें आयोजक विद्यालय के छात्र अमन वर्मा प्रथम, अशोक इंटर कॉलेज छावनी के सुलेमान ने द्वितीय और अमित कुमार, (श्री वाल्मीकि कॉलेज) ने सीनियर वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
उन्होंने बताया कि जिसमें निर्णायक की भूमिका में अमरनाथ मौर्या, सुरेंद्र कुमार शुक्ला एवं अमित कुमार मिश्रा रहे। विद्यालय के शिक्षक जयप्रकाश सिंह, विजय बहादुर सिंह, ज्ञानेंद्र प्रकाश शुक्ला, शिव शंकर, राम उछाह यादव, ओम प्रकाश पांडेय, तथा प्रधान लिपिक रवि प्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे। समापन में आयोजन सचिन वेद प्रकाश द्विवेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया।