बस्ती(उ0प्र0)- 09 सितम्बर 2026 ,(सू.वि., )वित्तीय वर्ष 2026-27 में केन्द्र पुरोनिधानित सपोर्ट टू स्टेट एक्सटेंशन प्रोग्राम्स फॉर एक्सटेंशन रिफार्म्स योजना में संचालित नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजनार्न्तगत निर्गत कार्ययोजनानुसार सात दिवसीय अन्तर्राज्यीय (प्रदेश से बाहर) प्रशिक्षण/भ्रमण हेतु मंगलवार को कृषक दल को कृषि भवन से रवाना किया गया। उक्त जानकारी उप कृषि निदेशक अशोक कुमार ने दी है।
उन्होने बताया कि जनपद के प्रत्येक विकास खण्डों से 4 कृषक एवं विकास खण्ड सॉऊघाट से 08 कुल 60 कृषकों का दल आचार्य गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पन्तनगर, उत्तराखण्ड में सात दिवसीय प्रशिक्षण/भ्रमण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्र, संयुक्त कृषि निदेशक राम बचन राम, जिला कृषि अधिकारी डॉ० बाबूराम मौर्य एवं प्रतिभागी कृषक दल को कृषि भवन से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।