चयनित होमगार्डों का चिकित्सीय परीक्षण आगामी 12 अक्टूबर को ।
• सुरेश कुमार सिंह गौतम
बस्ती(उ0प्र0)- 09 अक्टूॅबर 2026,( सू.वि.,) उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के माध्यम से अवैतनिक होमगार्ड्स स्वयंसेवकों के पदों पर एनरोलमेन्ट-2025 के अर्न्तगत जनपद-बस्ती में 537 पुरूष/महिला अभ्यर्थियों की चयनित सूची प्राप्त है। उक्त जानकारी देते हुए जिला कमाण्डेन्ट होमगाडर््स कृष्ण कुमार ने बताया कि जनपद के उक्त चयनित अभ्यर्थियों के चिकित्सा परीक्षण और चरित्र सत्यापन की कार्यवाही आगामी 12 अक्टूॅबर 2026 से पुलिस लाइन बस्ती में मुख्य चिकित्सा अधिकारी बस्ती के स्तर से गठित चिकित्सीय बोर्ड द्वारा किया जायेगा।
उन्होने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों के चिकित्सीय परीक्षण हेतु बुलावा पत्र निर्गत किया जा रहा है, जो अभ्यर्थी होमगार्ड्स एनरोलमेन्ट के लिये चयनित हुये हैं, वह अपने चिकित्सीय परीक्षण के लिये यदि बुलावा पत्र मिलने में विलम्ब होता है तो वे स्वयं जिला होमगार्ड्स कार्यालय ग्राम-छबिलहाखोर, सदर बस्ती से सम्पर्क कर अपना बुलावा पत्र प्राप्त कर लें।