गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन2026 हेतु मतदान आगामी 23 अक्टूबर को।
• सुरेश कुमार सिंह गौतम
बस्ती(उ0प्र0)- 12 अक्टूॅबर 2026 ,(सू.वि.,) गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 हेतु मतदान आगामी 23 अक्टॅूबर 2026 को पूर्वान्ह 08.00 बजे से अपरान्ह 04.00 बजे तक सम्पन्न होगा। उक्त जानकारी देते हुए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने बताया कि जनपद में विद्यमान कुल 14 मतदेय स्थलों पर मतदान सम्पन्न कराया जायेंगा। इसको तहसील स्तर से लेखपालों के माध्यम से मतदान दिवस के दो दिन पूर्व तैयार कराया जायेंगा।
उन्होने बताया कि जनपद में विद्यमान मतदेय स्थल 20 रामनगर, 21 रूधौली, 22 सल्टौआ गोपालपुर, 23 सॉऊघाट, 24 गौर, 25 परसरामपुर, 26 विक्रमजोत, 27 हर्रैया, 28 बस्ती, 29 नगरपालिका परिषद, बस्ती, 30 कप्तानगंज, 31 बहादुरपुर, 32 बनकटी तथा 33 कुदरहा के क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन में अवस्थित तथा क्षेत्र पंचायत का सम्पूर्ण क्षेत्र में निर्धारित मतदान केन्द्र पर किया जायेंगा। इस निर्वाचन में केवल शिक्षक मतदाता होंगे।