मतदेय स्थलों की प्रकाशित सूची के सम्बंध में आपत्ति /सुझाव 25 अक्टूबर तक।

बस्ती(उ0प्र0)- बस्ती 19 अक्टूबर 2026 (सू.वि.) भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद बस्ती के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा  मतदेय स्थलों का संभाजन करके जनपद में समाविष्ट 307-हर्रैया, 308-कप्तानगंज, 309-रुधौली, 310-बस्ती सदर तथा 311-महादेवा (अजा) विधानसभा  निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले मतदेय स्थलों की सूची तैयर कर ली गई है उक्त जानकारी देते हुए जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि  सूची का आलेख्य प्रकाशन 19 अक्टूबर 2026 को कर दिया गया है।   प्रस्तावित सूची प्रकाशित कर दी गई है। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन  ने बताया कि मतदेय स्थलों की प्रस्तावित सूची  निःशुल्क संबंधित तहसील कार्यालयों तथा जिला निर्वाचन कार्यालय बस्ती उपलब्ध रहेगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रकाशित सूची के संबंध में यदि किसी व्यक्ति, राजनीतिक दल अथवा संबंधित पक्ष को कोई आपत्ति या सुझाव देना हो, तो वह संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय में 25 अक्टूबर 2026 तक प्रस्तुत कर सकता है।