कृषि विभाग द्वारा महिला किसान दिवस कार्यक्रम आयोजित।

बस्ती(उ0प्र0)-  15 अक्टूॅबर 2026,( सू.वि., )कृषि विज्ञान केंद्र, बस्ती में कृषि विभाग बस्ती द्वारा महिला किसान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉ रोली सिंह ने  महिला किसान दिवस की शुभकामनाओं के साथ कहा कि महिलाओं को घर से निकलकर हर क्षेत्र में बढ़ चढ़कर आगे आना चाहिए जिससे महिलाएं स्वयं आत्मनिर्भर हो। 

      कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ एस के तोमर ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए अपने संबोधन में कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला किसानों को कृषि एवं कृषि आधारित उद्यमों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक करना तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर उनकी आय एवं आजीविका में वृद्धि करना था।

       कार्यक्रम में संयुक्त कृषि निदेशक रामवचन राम, ने महिला किसानों को कृषि में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका, फसल उत्पादन की उन्नत तकनीकों, एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन, पोषण वाटिका, मशरूम उत्पादन तथा कृषि आधारित स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। जनपद के उपकृषि निदेशक अशोक कुमार ने महिला किसानों को कृषि में नवीन तकनीकों को अपनाने, उत्पादन लागत कम करने तथा कृषि उत्पादों का मूल्य संवर्धन करके अतिरिक्त आय अर्जित करने के लिए प्रेरित किया गया।

      इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भाजपा शिव प्रसाद चौधरी ने महिला किसानों को कृषि एवं उससे संबंधित गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि महिलाएं कृषि कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। यदि उन्हें आधुनिक तकनीकों, प्रशिक्षण एवं उचित मार्गदर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, तो वे कृषि उत्पादन एवं परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

      कार्यक्रम में डॉ. प्रेम शंकर, वैज्ञानिक (पादप सुरक्षा), कृषि विज्ञान केंद्र, बस्ती सहित केंद्र के अन्य वैज्ञानिकों ने महिला किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, कीट एवं रोग प्रबंधन तथा कृषि आधारित रोजगार की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ वी बी सिंह द्वारा किया गया। केंद्र के वैज्ञानिक आर बी सिंह, हरिओम मिश्रा, डॉ अंजलि वर्मा नए महिला किसानों को आत्मनिर्भर बनने, नवीन कृषि तकनीकों को अपनाने तथा कृषि एवं कृषि आधारित उद्यमों के माध्यम से अपनी आय बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जनपद की 252 महिलाओं ने प्रतिभाग किया।