योगी जी ने भाजपा के राष्ट्रीय महामन्त्री के निवास पहुँच दिया उनकी मां को श्रद्धांजलि।।

बस्ती(उ0प्र0)- 18 अक्टूबर 2026,( सू.वि., )पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मा. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी का आगमन ग्राम कूडी में बनाये गये हैलीपैड पर हुआ। इसके पश्चात् मा. मुख्यमंत्री जी कार द्वारा मा. राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा एवं पूर्व सांसद के आवास तेलियाजोत पहुॅचकर उनके  पूज्य माताश्री स्वर्गीय यशोदा देवी जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 
उन्होंने दिवंगत के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल,विधायक हर्रैया अजय सिंह, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ल, दयाराम चौधरी, ब्लॉक प्रमुख यशकान्त सिंह, राकेश श्रीवास्तव,अनिल दुबे, मण्डलायुक्त वैभव श्रीवास्तव, डीआईजी संजीव त्यागी, जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण उपस्थित रहें।