पेंशन के लिए जीवित प्रमाण पत्र अपने मोबाइल से भी ऑन लाइन जमा कर सकते हैं।
• सुरेश कुमार सिंह गौतम
बस्ती(उ0प्र0)-31 अक्टूॅबर 2026,( सू.वि., )मुख्य कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति ने बताया कि कोषागार से पेंशन आहरित करने वाले समस्त सेवानिवृत्त पेंशनरों/पारिवारिक पेश्ंानरों को अपने जीवित प्रमाण-पत्र जमा करने की वास्तविक माह/तिथि की जानकारी हेतु koshvani.up.nic.in पर जाये वहॉ पर pensioner's corners पर जाकर Pension Payment Details पर क्लिक कर कोषागार का चयन करें तथा अपने बैंक खाता नम्बर डाले तथा captcha को भरकर सूचना प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होने बताया कि माह नवम्बर 2026 में जिनकी जीवित प्रमाण पत्र की देयता बन रही है केवल वही पेंशनर/पारिवारिक पेंशनर आयें सभी पेंशनरों को आने की आवश्यकता नही है, जीवित प्रमाण पत्र वर्ष में कभी भी जमा कर सकते है। नवम्बर 2026 माह में जीवित प्रमाण पत्र जमा करने वाले पेंशनर/पारिवारिक पेश्ंानर कोषागार आते समय अपना नवीनतम फोटो बैंक पासबुक की प्रथम पृष्ठ (जिसमें बैंक खाते का विवरण हो) की फोटोकापी तथा एक पहचान पत्र आधार या अन्य प्रमाण पत्र के साथ आने का प्रयास करें।
उन्होने बताया है कि वर्तमान में अपने घरों से भी अपने मोबाइल से गूगल प्ले स्टोर से JEEVAN PRAMAAN APP Download करें, फिर AADHAAR FACE RD Download कर आनलाइन जीवित प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। उन्हे कोषागार आने की आवश्यकता नहीं है। उन्होने सभी सम्मानित पेंशनर्स/पारिवारिक पेंशनर्स से विनम्र अनुरोध किया है कि उपरोक्त बातों का अनुसरण करें तथा जीवित प्रमाण पत्र घर बैठें, मोबाइल के माध्यम से जमा कर सकते है।