धान पैदावार आकलन के लिए जिलाधिकारी ने किया धान फसल की कटाई।

बस्ती(उ0प्र0)– 05 नवम्बर 2026 ,(सू.वि.,) जनपद में खरीफ वर्ष 2026 के अन्तर्गत धान की पैदावार की वास्तविक आकलन करने के उद्देश्य से गुरूवार को जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना द्वारा ग्राम दुबखरा, तहसील बस्ती सदर में गाटा संख्या-419 श्रीमती धनपति पत्नी सीताराम के खेत पर 10 मी. समबहु त्रिभुज पर धान की कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया गया। 

43.33 वर्गमीटर में 17.660 किलोग्राम की पैदावार हुयी। इसके अनुसार प्रति हेक्टेयर पैदावार क्रमशः लगभग 41 कु./हे. का अनुमान लगाया गया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत अधिसूचित फसल धान पर क्राप कटिंग प्रयोग के आधार पर ग्राम पंचायत व पैदावार का आकलन कराया जाता है।

 इस दौरान उप कृषि निदेशक अशोक कुमार, अपर सांख्यिकी अधिकारी भूलेख अजय कुमार चौधरी, तहसीलदार रवि कुमार, राजस्व निरीक्षक सतीश चन्द्र, लेखपाल भरतलाल एवं ग्रामवासी मौके पर उपस्थित रहें।