जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न।
• सुरेश कुमार सिंह गौतम
बस्ती(उ0प्र)- 05 नवम्बर 2026 ,(सू.वि.,) आगामी धनतेरश, दीपावली, भाईदूज, लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन एवं छठ पूजा त्यौहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक कलेक्टेªट सभागार में संपन्न हुई।
अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने सभी लोगों से मिलजुल कर भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की परंपरा को कायम रखने के लिए अपील किया गया। उन्होंने सभी नागरिकों को त्यौहार की बधाई देते हुए सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की भी अपील किया।
उन्होंने स्वच्छता के संबंध में कहा कि साफ-सफाई हम सब की जिम्मेदारी है। बिजली की निर्बाध आपूर्ति, ढीले तारों को टाइट तथा लोकल फाल्ट तत्काल ठीक करने के लिए उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देशित किया है। प्रतिमा विसर्जन के लिए ले जाने वाले रास्तों का सुदृढीकरण व समतलीकरण के लिए उन्होने पीडब्ल्यूडी व ईओ नगरपालिका विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि प्रतिमा विसर्जन के लिए सभी घाट पर गोताखोर, नाव की आवश्यक व्यवस्था समय से कर ली जाय। इसके साथ प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।
उन्होने कहा कि मूर्ति विसर्जन के दौरान समय का विशेष ध्यान रखा जाय। संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी जाय। उन्होने बताया कि लक्ष्मी प्रतिमा स्थापना सुरक्षित स्थान पर करें ताकि ट्रैफिक बाधित न हो, आरती एवं पूजन के दौरान मुकम्मल सुरक्षा रखें ताकि आग लगने का खतरा न हो। इसके लिए आवश्यक उपकरण की पर्याप्त व्यवस्था रखें।
मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि इस दौरान सीएचसी/पीएचसी पर पर्याप्त चिकित्सको की उपलब्धता सुनिश्चित हो तथा सभी आवश्यक दवाए उपलब्ध हों। उन्होने यह भी बताया कि कलेक्टेªट कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की गयी है, जिसका मो. नं.-05542-247128 है। किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर उक्त नम्बर पर सूचना दें, जिससे किसी भी समस्या का तत्काल निस्तारण किया जा सकें। उन्होने कहा कि पर्व के दौरान रेहड़ी दुकानदार निर्धारित स्थान पर ही दुकान लगाये, जिससे यातायात प्रभावित न हों।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान ना दें तथा किसी प्रकार की सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन को उपलब्ध करायें। उन्होने संभ्रान्त नागरिको से अपील किया कि आपसभी लोगों की नैतिक जिम्मेदारी है कि कार्यक्रम स्थल पर कोई भी विवाद उत्पन्न न होने पायें। उन्होने कहा कि प्रतिकूल परिस्थिति आये तो पुलिस प्रशासन को तुरन्त बताये, जिससे समस्या का समय से निदान किया जा सकें।
उन्होने यह भी कहा कि विसर्जन के समय करबद्ध तरीके से मूर्तिया निकाले जायंे। उन्होने यह भी कहा कि जनपद अयोध्या में दीपोत्सव कार्याक्रम प्रस्तावित है, जिसके दृष्टिगत जनपद बस्ती में रूट डायवर्जन किया गया है। उन्होने आम जनमानस से अपील किया कि उक्त डायवर्जन का पालन करें।
अपर जिलाधिकारी ज्ञान चन्द्र गुप्ता ने कहा कि जनपद में जीआईसी, आईटीआई, पाण्डेय स्कूल परिसर में पटाखों की दुकान लगेगी, शेष कुछ दुकानें ग्रामीण क्षेत्रों में है। उन्होने कहा कि अनुमति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के पश्चात् निर्धारित मानक के अनुसार पर्याप्त पानी, बालू, अग्नि सुरक्षा उपकरण उपलब्ध हों। दुकाने आबादी में न हो।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कान्त, सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री मानसी दहिया, सीएमओ डा. राजीव निगम, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, पीडी आनन्द कुमार गुप्ता, डीआईओएस संजय सिंह, सीवीओ डा. ए.के. गुप्ता, एआरटीओ धर्मेन्द्र कुमार, ज्वाइंट मजिस्टेªट अपूर्वा सिंह, उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार, अहमद फरीद खान, हिमांशु कुमार, रश्मि यादव, राजेश कुमार, प्रदुम्न कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत अशोक मद्धेशिया, विधायक प्रतिनिधि हर्रैया सरोज मिश्र, सदर के मो. सलीम, कप्तानगंज के गुलाब चन्द्र सोनकर, महादेवा के फूल चन्द्र श्रीवास्तव, पत्रकार जयन्त मिश्रा, जीशान हैदर रिजवी, इमरान अली, राघवेन्द्र मिश्र, समस्त क्षेत्राधिकारी पुलिस, थाना अध्यक्ष तथा समिति के सदस्य/नागरिक गण उपस्थित रहे।