मां गायत्री गंगा प्रसाद मिश्रा महिला पी.जी कॉलेज कप्तानगंज बस्ती मे सकुशल संपन्न हुआ एक दिवसीय वृहद् रोजगार मेला।
(बस्ती उ0 प्र0)–05 नवम्बर 2026,युवाओं को रोजगार के अवसरों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बस्ती एवं मां गायत्री गंगा प्रसाद मिश्रा महिला पीजी कॉलेज कप्तानगंज बस्ती के संयुक्त तत्वावधान में आज प्रात : 10 बजे से मां गायत्री गंगा प्रसाद मिश्रा महिला पी.जी कॉलेज कप्तानगंज बस्ती के विद्यालय परिसर में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला का सकुशल आयोजन किया गया |
उक्त मेले में 23 प्रतिष्ठित कंपनियों ने अपने-अपने लगभग 1050 विभिन्न पदों पर भर्ती करने हेतु आई थी| इस रोजगार मेला में मुख्य अतिथि श्री चंद्र प्रकाश चौधरी अध्यक्ष नगर पंचायत कप्तानगंज विशिष्ट अतिथि श्री अशोक कुमार मिश्रा संस्थापक महाविद्यालय डॉक्टर अरविंद कुमार मिश्रा निदेशक महाविद्यालय डॉ मनोज कुमार चतुर्वेदी प्राचार्य महाविद्यालय व
श्री चन्द्र कान्त सिंह ,सहायक निदेशक सेवायोजन बस्ती, श्री अवधेन्द्र प्रताप वर्मा, जिला सेवायोजन अधिकारी बस्ती व श्रीमती अंजलि शर्मा सहायक सेवायोजन अधिकारी ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम शुभारंभ किया | श्री चंद्र प्रकाश चौधरी अध्यक्ष नगर पंचायत कप्तानगंज ने अपने उद्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश के युवाओं को बेहतर रोजगार दिलाना वर्तमान सरकार का लक्ष्य है और उसी के परिपेॖक्ष्य में यह वृहद रोजगार मेला आयोजित किया गया है उन्होंने सेवायोजन कार्यालय के अधिकारियों को आयोजन करने हेतु सराहना की व उपस्थित प्रतिभागी अभ्यार्थियों को उनके बेहतर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं की|
विशिष्ट अतिथि श्री अशोक कुमार मिश्रा संस्थापक गंगा प्रसाद मिश्र महिला पीजी कॉलेज कप्तानगंज ने उपस्थित अभ्यार्थियों को शुभकामनाएं दी व आयोजक मंडल को बधाई दी। महाविद्यालय कॉलेज के प्रबंधक प्रबन्धक डॉ अरविंद कुमार मिश्रा जी ने अपने संबोधन में अभ्यर्थियो को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बहुत ही अच्छा मौका है कि जब अभ्यर्थीअपने ही क्षेत्र में साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। श्री चन्द्र कांत सिंह सहायक निदेशक ने प्रतिभागी अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेला पूरी तरह से नि:शुल्क है अभ्यर्थीगण अपने शैक्षिक योग्यता के अनुसार अलग-अलग कंपनियों के आवंटित कक्ष में अपने-अपने बायोडाटा के साथ इंटरव्यू के माध्यम से चयन हेतु प्रतिभाग कर सकते हैं | इसके उपरांत माननीय अतिथिगणों द्वारा रोजगार मेला में विभिन्न कंपनियों में चयनित लगभग 11 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र / ऑफर लेटर भी वितरित किया गया | प्रबंधक डॉ अरविंद कुमार मिश्रा निर्देशक गंगा प्रसाद मिश्रा पीजी कॉलेज कप्तानगंज ने अंत में सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया | कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता महाविद्यालय श्री बैजनाथ मिश्रा जी ने किया | इस कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय की तरफ से श्री प्रेमचंद मिश्रा,नीतू,पूनम,मनोज,
राजेश , चंद्रपाल वर्मा श्रवण कुमार और क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बस्ती की ओर से श्री प्रमोद कुमार प्लेसमेंट इंचार्ज ,श्री पंकज कुमार श्रीवास्तव ,श्री सतीशंकर मौर्य ,श्री राकेश राय, सुरेश कुमार ,धीरज कुमार आदि मौजूद रहे|
इस कार्यक्रम लगभग 875अभ्यर्थियो ने प्रतिभाग किया और 519 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों हेतु अगले चरण हेतु शार्टलिस्टेड किया गया।