बस्ती (उ.प्र.)- 3 दिसम्बर 2019 को विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर रिहेब प्लस डे केयर सेंटर बस्ती जनपद -बस्ती द्वारा *राजा लक्ष्मेश्वर सिंह भवन ,सुर्ती हट्टा, पुरानी बस्ती * पर एक जन सभा एंव जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । कार्यक्रम में लोंगों ने बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।
कार्यक्रम का श्री गणेश गोल्ड मेडल प्राप्त किसान डिग्री कालेज के प्राचार्य श्री जे. पी. शुक्ल ने दीप प्रज्वलित करके किया ।
अपने संबोधन में प्राचार्य श्री शुक्ल ने कहा कि*मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है*।
कामरेड के.के.तिवारी ने दिव्यांग बच्चों के शैक्षिक विकास के लिए समाज की एक जुटता पर बल दिया ।
अपने संबोधन में दिव्या त्रिपाठी(महिला मोर्चा उपाध्यक्ष) ने कहा "करत-करतअभ्यास ते जड़मत होत सुजाना" दिव्यांग बच्चों के भविष्य को अभ्यास के द्वारा सँवारा जा सकता है । भारत में करीव 2.68 करोड़ दिव्यांग हैं
*हम होंगे कामयाब एक दिन* गाने पर दिव्यांग बच्चों ने ग्रुप डांस किया ।सूबी और आकांक्षा ने स्वच्छता पर सार्थक सन्देश दिया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से शुभ्रा जी ने सहयोग किया ।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती नीलम ने किया ।