बस्ती (उ. प्र.) —बस्ती 20 अक्टूबर 2020 सू०वि०, जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन तथा पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने ग्रामीण क्षेत्र के सुदूर अरदा स्वास्थ्य उप केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। यहाॅ पर 02 एएनएम तथा 01 सीएचओ तैनात है। यह स्वास्थ्य उप केन्द्र इस दृष्टिकोण से अत्यधिक महत्वपूर्ण एंव उपयोगी है कि यहाॅ पर प्रसव केन्द्र भी है। माह सितम्बर में यहाॅ पर कुल 25 सफल प्रसव कराया गया। इसके साथ ही यहाॅ पर हेल्थ वेलनेस सेण्टर भी बन रहा है। जिलाधिकारी ने इसको शीघ्रातीशीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया है। उन्होने उप केन्द्र में दवाओं एंव उपकरणों की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त किया।
उन्होने वहाॅ पर तैनात कर्मचारियों का हौसला बढाते हुए उप केन्द्र को और अधिक चाकचौबन्द करने तथा सुविधाए बढाने के लिए एसीएमओ डाॅ0 सीके वर्मा को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी नीरज प्रसाद पटेल भी उपस्थित रहें