राष्ट्रीय लोक अदालत आगामी 14 मार्च को ।

बस्ती(उ0प्र0)– बस्ती 17 फरवरी 2026, (सू.वि.) राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 14 मार्च 2026 को होना सुनिश्चित है। 

उक्त जानकारी देते हुए अध्यक्ष/न्यायाधीश जिला उपभोक्ता विवाद प्रति. आयोग ने बताया है कि समस्त विद्वान अधिवक्ता व उपभोक्तागण सुलह समझौते के माध्यम से अपने-अपने परिवादो का निस्तारण कराये जाने हेतु प्रत्येक कार्य दिवस में कार्यालय में उपस्थित होकर सुलह समझौता हेतु प्रार्थनापत्र प्रस्तुत कर अपने परिवादो का निस्तारण प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत में कराये।