14 आंगनबाड़ी कार्यकत्री एंव68 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित।

बस्ती(उ0प्र0)-  30 मार्च 2026 (सू.वि.), जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के लोकार्पण के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव प्रसारण उपस्थित लोगों ने देखा गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में महिला एवं बाल विकास से जुड़े प्रयासों को और सशक्त बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के तहत जिले में 31 आगनबाड़ी केन्द्र, 02 बाल विकास परियोजना कार्यालय का लोकार्पण मा. गोसेवा आयोग उपाध्यक्ष महेश शुक्ला द्वारा बटन दबाकर किया गया।

 मा. गोसेवा आयोग उपाध्यक्ष महेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, विधायक प्रतिनिधि हर्रैया सरोज मिश्रा, कप्तानगंज के गुलाब सोनकर, सदर के मो. सलीम, जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने संयुक्त रूप से  चयनित 14 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं 68 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया। इस अवसर पर एक ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस भी दिया गया।

     गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्हें ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री समाज के सबसे निचले स्तर तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

      इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने बधाई देते हुए कहा कि आपलोगों को नयी जिम्मेदारी मिली है, इस जिम्मेदारी को पूरी तत्पर्ता के साथ निभाये। उन्होने कहा कि मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा मानदेय बढाये जाने का प्रस्ताव भी मांगा गया है, जल्द ही आप लोगों को स्मार्टफोन उपलब्ध कराया जायेंगा। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, डीपीओ राजेश कुमार, संबंधित सीडीपीओ, जिला कार्यक्रम समन्वयक सुधीर यादव सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।