नौकरी की तलाश अब खत्म-स्टूडेन्टस और जॉब ढूंढने वालो के लिए कम्पनियो के साथ
सीधे इन्टरव्यू और जॉब के बेहतरीन अवसर
बस्ती(उ0प्र0)– 11मार्च 2026,क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बस्ती एवं किसान डिग्री कालेज बस्ती के तत्वावधान में दिनांक - 18 मार्च 2026 दिन बुधवार को प्रातः 09 बजे से स्थान - शिव हर्ष किसान पी०जी० कालेज-बस्ती में निःशुल्क एकदिवसीय वृहद् रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। इस रोजगार मेला में देश की जानी-मानी 20 से भी अधिक प्रतिष्ठित कम्पनिया साथ ही स्थानीय नियोजक भी साक्षात्कार के माध्यम से विभिन्न पदो पर भर्ती करने हेतु आयेंगी। आने वाली कंपनियों मे प्रमुख रूप से टाटा मोटर्स लखनऊ, श्रीराम पिस्टन एवं रिंगस नोएडा, गाजियाबाद , बर्धमान टेक्सटाइल्स पंजाब , भारत शीट लिमिटेड गुजरात ,नील मेटल हरियाणा , जे0बी0एम कम्पनी गुजरात ,जमाटो गुड़गाव, एल.एन.टी. डस्की स्टालिन आदि कम्पनिया आईटीआई डिप्लोमा बीटेक वालों के लिय टेक्निकल / मशीन आपरेटर / फ्रेसर पदों पर नॉन टेक्निकल के लिय - 8 से 10 व 12 पास पर भर्ती करेगीं । वही आई0डी0बी0आई ,एच.डी.एफ.सी ,एस.बी. आई.लाइफ इन्सुरेंस, ऐयु स्माल फाइनेंस, एल0आई0सी, आदि कम्पनिया बैकिंग क्षेत्र में स्नातक व परास्नातको के लिय विभिन्न पदो पर भर्ती करने हेतु आयेंगी। बस्ती रोडवेज डिपो के भर्ती अधिकारीगण सविदा चालक के 50 पदों पर हैवी लाइसेन्स के साथ दो वर्ष का अनुभव काम से काम 8 पास आहर्ता वालो के लिय भर्ती करेगीं । पैराग्रीन प्रा0लि0 सिक्योरिटी गार्ड के लिए तथा अमेजोन, डिलिवरी व्याय के हेतु जिनके पास ड्राइवरी लाइसेंस (डी एल) होना चाहिए के लिए भर्ती करने हेतु आयेंगी। इस तरह कुल 5000 रिक्त पदो के साथ विभिन्न कंपनिया प्रतिभाग करेंगी। वेतनमान 6000.00 से 22000.00 तक रहेगा। इस रोजगार मेला में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए । शैक्षिक योग्यता कक्षा 8 वी पास, हाईस्कुल, इण्टरमीडिएट, स्नातक ,आई0टी0आई0, डिप्लोमा कंप्यूटर दक्षता व अन्य तकनीकी गैर तकनीकी योग्यता धारक हो सकते है । इस रोजगार मेला में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी बायोडाटा व एक फोटो के साथ तिथि 18 मार्च 2026 दिन बुधवार समय सुबह - 9 बजे से आयोजन स्थलः-शिव हर्ष किसान पी०जी० कालेज-बस्ती मे निःशुल्क प्रतिभाग कर सकते है। अधिक जानकारी हेतु क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बस्ती ( कटरा मुड़घाट रोड ) पर किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते है।