जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न।

बस्ती(उ0प्र0)- 30 मार्च 2026 (सू.वि.), जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक विकास भवन सभाकक्ष में अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी।

 बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होने उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप को निर्देश दिया कि व्यापारी बन्धुओं की उद्योग से संबंधित समस्याओं का संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए त्वरित निस्तारण करायें। उन्होने कहा कि उद्यमियों की मूलभूत समस्या के निस्तारण हेतु सम्यक निर्देश दिये जा रहे है। अद्यतन कार्यवाही के सापेक्ष समस्याओं के निस्तारण में तेजी आयी है। 

उपायुक्त उद्योग ने बताया कि निवेशमित्र पोर्टल पर 23 मार्च 2026 तक कुल 2624 प्रकरण आनलाईन प्राप्त हुए है, जिसमें 2424 प्ररकणों का निस्तारण कराया जा चुका है। 110 आवेदन पत्रों पर निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी है। बैठक में जनपद के अग्रणी उद्यमी जगदीश प्रसाद अग्रहरि ने विद्युत बिल, सड़को के किनारे स्थित नालो का निर्माण/सफाई के लिए अतिआवश्यक प्रकरण प्रस्तुत किया, जिसके संदर्भ में ईओ नगरपालिका को अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि त्वरित कार्यवाही कराते हुए समस्या निस्तारण करायें। 

उद्यमी शीतला पटेल के मामले में बताये ये मार्ग में कचरा/कूडा निस्तारण के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। नगर में छुट्टा पशुओ तथा सड़को की पटरियों पर अवैध अतिक्रमण की समस्या के निस्तारण हेतु संबंधित को दिशा निर्देश दिया गया। 

जिला स्तरीय वाणिज्य बन्धु समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी ने उपायुक्त प्रशासन राज्य कर उपेन्द्र यादव को निर्देशित किया कि व्यापारी बन्धुओं के हितार्थ समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से कराये। जनहित में व्यापारियों की समस्याओं की समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जायें। उन्होने लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग तथा ईओ को निर्देशित किया कि समस्याओं के निस्तारण में किसी भी दशा में लापरवाही न की जाये अन्यथा की स्थिति में सख्त कार्यवाही की जायेंगी। 

बैठक में डीडी अजय कुमार सिंह, इण्डिस्ट्री चेम्बर्स आफ कामर्स अध्यक्ष अशोक सिंह, महासचिव एच.सी. शुक्ला, अधिशासी अभियन्ता विघुत खण्ड प्रथम शुभम पाण्डेय, जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा, एई पीडब्ल्यूडी निर्माण खण्ड, सदस्य उद्यमीगण, इलियास अहमद, हेमन्त तिवारी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।