स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ।

बस्ती(उ0प्र0)– 01 अप्रैल 2026 (सू.वि.), कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग उपाध्यक्ष महेश शुक्ला एवं जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया गया,  जिसका उद्देश्य जनपद के प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ना है। 

गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा समाज के समग्र विकास की आधारशिला है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें, जिससे उनका उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित हो सके।

       कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि ‘स्कूल चलो अभियान’ का मुख्य लक्ष्य 6 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन एवं उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम स्तर तक व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर सुनिश्चित किया जाय कि एक भी बच्चा विद्यालय से वंचित न रहे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, बीएसए अनूप तिवारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।