विश्व होम्योपैथी दिवस पर प्रो. डॉ. नवीन सिंह का संदेश, सभी को दी शुभकामनाएं ।
• सुरेश कुमार सिंह गौतम
बस्ती(उ0प्र0)- 10अप्रैल2026, विश्व संवाद परिषद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा प्रकोष्ठ भारत के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. डॉ. नवीन सिंह ने विश्व होम्योपैथी दिवस 2026 के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह दिवस होम्योपैथी के जनक Dr. Samuel Hahnemann की स्मृति को समर्पित है, जिन्होंने विश्व को एक सुरक्षित, प्रभावी एवं समग्र चिकित्सा पद्धति प्रदान की। होम्योपैथी न केवल रोगों के उपचार में सहायक है, बल्कि यह शरीर की प्राकृतिक रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी सशक्त बनाती है।
प्रो. डॉ. नवीन सिंह ने कहा कि आज के समय में जब लोग दुष्प्रभाव रहित उपचार की ओर अग्रसर हो रहे हैं, तब होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति का महत्व और भी बढ़ जाता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस विशेष अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लें और इस प्राचीन एवं वैज्ञानिक पद्धति के प्रचार-प्रसार में अपना योगदान दें।
उन्होंने आगे कहा कि “आइए, हम सभी मिलकर इस वर्ष विश्व होम्योपैथी दिवस को उत्साहपूर्वक मनाएं और इसे सफल बनाएं।”