मुख्यमंत्री द्वारा स्कूल चलो अभियान के शुभारम्भ का सजीव प्रसारण।
• सुरेश कुमार सिंह गौतम
बस्ती(उ0प्र0)- 04 अप्रैल 2026 (सू.वि.), कलेक्ट्रेट सभागार में मा. मुख्यमंत्री द्वारा वाराणसी से “स्कूल चलो अभियान” के शुभारंभ का सजीव प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना की अध्यक्षता में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री महेश शुक्ला उपस्थित रहे, जिनका स्वागत जिलाधिकारी द्वारा बुके प्रदान कर किया गया।
इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल द्वारा एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक संजय कुमार द्वारा हर्रैया विधायक प्रतिनिधि सरोज बाबा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार तिवारी द्वारा सदर विधायक प्रतिनिधि शैलेंद्र दुबे तथा जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा कप्तानगंज विधायक प्रतिनिधि गुलाब सोनकर का स्वागत बुके देकर किया गया।
जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि “स्कूल चलो अभियान” का प्रथम चरण 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तथा द्वितीय चरण 1 जुलाई से 15 जुलाई तक संचालित किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ड्रॉपआउट दर को समाप्त करना तथा विद्यालयों में नामांकन बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक अभियान नहीं, बल्कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की गारंटी देने का प्रयास है।
मुख्य अतिथि महेश शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि “प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रभावी कदम उठा रही है। ‘स्कूल चलो अभियान’ बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। समाज, अभिभावक और शिक्षक मिलकर इस अभियान को सफल बनाएं, ताकि हर बच्चे का भविष्य उज्ज्वल हो सके।
इस अवसर पर जनपद के 10 प्राथमिक विद्यालयों गणेशपुर प्रथम, सुकरौली, कटरा बुजुर्ग, मनहांडी, भदेश्वर नाथ, कोविलपुरा, बनगांव प्रथम, परसालाल शाही एवं गंगाराम मझरिया “निपुण सम्मान प्रमाण पत्र” प्रदान किया गया। यह सम्मान जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया।
कार्यक्रम में अंतर्गत डॉ श्रॉफ चौरिटी आई हॉस्पिटल के सहयोग से बच्चों की नेत्र जांच कराई गई। 45 बच्चों को चश्मा वितरित किया जाना है, जिसमें से 12 बच्चों-माही, अनामिका, मोहित, अमरेश, शिवम, सचिन, साक्षी, प्रियांशु, नवीन कुमार, साधना, कृष्ण प्रभा को चश्मा प्रदान किया गया। साथ ही 23 बच्चों के ऑपरेशन का प्रस्ताव भी रखा गया है।
अतिथियों द्वारा बच्चों को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तक किट भी वितरित की गई। कार्यक्रम के उद्देश्य को दर्शाती हुई आकर्षक रंगोली बनाने में सुरेखा चौहान, मारुति नंदन, अमित सिंह, शशि, वरुण एवं खुशबू वर्मा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।
इस भव्य आयोजन में जिला समन्वयक अमित मिश्रा, सुनील त्रिपाठी, सत्येंद्र श्रीवास्तव, आलोक त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र पांडे दिव्यांश त्रिपाठी तथा एसआरजी आशीष श्रीवास्तव, अंगद प्रसाद पांडे, सर्वेष्ट मिश्रा, उमाशंकर पांडेय, शिवनंदन मिश्रा, सिद्धांत प्रजापति, आलम, परिणीता सिंह, मनाली पांडे, सलेहा खातून, अंकिता सिंह, ज्योति त्रिपाठी अनिल पांडे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।