जनपद में खेलो इंडिया एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का संचालन किया जा रहा है।
• सुरेश कुमार सिंह गौतम
बस्ती(उ0प्र0)– 22 अप्रैल 2026 (सू.वि.), भारतीय खेल प्राधिकरण एवं खेल निदेशालय उ०प्र० के तत्वाधान मे जनपद बस्ती में संचालित खेलो इण्डिया एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर संचालित है।
उक्त जानकारी देते हुए क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाडियो को एथलेटिक्स खेल की बारीकिया सिखाते हुए खिलाडियो को प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। प्रशिक्षित खिलाडी खेल संघो के समन्वय से आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती को क्रीड़ाधिकारी ने बुके एवं बैच लगाकर स्वागत किया।
उन्होने बताया कि उक्त खेल में प्रतिभागी खिलाडियो को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किया जाता है, जिससे उन्हे अपने आगामी भविष्य के सृजन में सहयोग प्राप्त होता है तथा वह प्रदेश एवं देश के लिये पदक विजेता खिलाडी बनते है। प्रशिक्षण शिविर के श्रेष्ठ खिलाडियो को खेलकिट खेल उपकरण योजना के अनुसार प्रदान किये जाते है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के कर-कमलों द्वारा प्रशिक्षण शिविर के अनुभव तिवारी, ज्योति गुप्ता, जसवंत कुमार, विकास चौधरी, शुभम, रोहित कुमार, वैभव, आदित्य कुमार, प्रशांत, काजल चौधरी, सोनी, नैतिक गिरी, प्रमोद गिरी, खुशी, साक्षी चौधरी, विनित, सिमना बानो, सिद्धि शुक्ला, सत्यम, रोहित, सनोवर, सूरज चौधरी, विपिन, विश्वास कुमार सिंह, आक्षिता ओझा, सोनम, मो० समसाद, संस्कार मिश्रा, संस्कार, निशा को जागर शू-01 पेयर, रनिंग स्पाइक 01 पेयर, ट्रेक शूट-01 सेट, मोजा-02 पेयर, टी शर्ट/नेकर-02 पेयर प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि के कर कमलो से खिलाडी खेल किट पाकर और अधिक उर्जा से अभ्यास करने की प्रेरणा प्राप्त की। इस अवसर पर खेलो इंडिया एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर के प्रशिक्षक दीप पटेल, विकास सोनकर, सुश्री अस्मिता गुप्ता, आशुतोष पाण्डेय, कमलेन्द्र प्रताप चौधरी कनिष्ठ सहायक आदि लोग उपस्थित रहे।